Uncategorized
G न्यूज़ घुघली जनपद कुशीनगर-दिनांक-22.08.2024
आज दिनांक 22.08.2024 को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सन्तोष कुमार मिश्रा द्वारा थाना कसया क्षेत्रान्तर्गत पुलिस चौकी कुशीनगर का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के क्रम में महोदय द्वारा जनसुनवाई रजिस्टर का अवलोकन करते हुए शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया एवं रात्रि गश्त के दौरान अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने/शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु भ्रमणशील रहकर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया एवं बैरक आदि का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री अभिनव त्यागी,पीआरओ कुशीनगर एवं अन्य अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
G न्यूज़ रिपोर्टर कृष्णा जायसवाल
जनपद कुशीनगर