Uncategorized

G न्यूज़ घुघली जनपद कुशीनगर-दिनांक-22.08.2024

√पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सन्तोष कुमार मिश्रा द्वारा थाना कसया क्षेत्रान्तर्गत किया गया पैदल गस्त/फ्लैग मार्च-
√संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की जा रही सघन चेकिंग-
√पैदल गस्त के दौरान आमजन से संवाद कर कराया जा रहा है सुरक्षा का एहसास-

आज दिनांक 22.08.2024 को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सन्तोष कुमार मिश्रा व अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर अभिनव त्यागी द्वारा थाना कसया पुलिस बल के साथ थाना कसया क्षेत्रान्तर्गत जनपद में चाक चौबन्द सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था तथा बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत किया गया पैदल गस्त/फ्लैग मार्च। पैदल गश्त के दौरान प्रमुख मार्गो, चौराहों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि पर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की गहनता से चेकिंग की गई। पैदल गस्त के दौरान आम जन को आश्वस्त कराया जा रहा है कि जनपद कुशीनगर पुलिस शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है।

G न्यूज़ रिपोर्टर कृष्णा जायसवाल
जनपद कुशीनगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button