Uncategorized

अज्ञात बदमाशो ने स्कूली छात्रा को जान से मारने का किया प्रयास ,

धनेंद्र प्रताप तिवारी “पंकज”
(जी न्यूज संवाददाता, सिकंदरपुर, बलिया)

बलिया जनपद के सिकंदरपुर तहसील के पकड़ी थाना अंतर्गत ग्राम आलम के टोला (पुर) निवासी स्वामीनाथ यादव के पुत्री शिखा यादव अपने विद्यालय से पढ़ाई करके वापस आ रही तभी रास्ते में जगदरा (पुर) चट्टी से पहले ही सड़क किनारे झाड़ियों के पास तीन बदमाश ने पास की नहर में खींचकर जानलेवा हमला कर दिए, छात्रा शिखा यादव द्वारा अपने बचाव में बदमाशो से प्रतिरोध करते हुए अपने बचाव का प्रयास किया गया जिसमे बदमाशो ने छात्रा पर बेल्ट और धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला करने लगे छात्रा के जोर से चिल्लाने की आवाज सुनकर आस – पास के लोग आए तब तक बदमाश भाग गए थे घायल छात्रा शिखा यादव को नजदीकी खेजूरी सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा आवश्यक ईलाज करके जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, जानकारी के मुताबिक छात्रा शिखा यादव 11वी कक्षा की छात्रा हैं जो खेजूरी विद्यालय में पढ़ाई करती हैं,बृहस्पतिवार को हुई इस घिनौनी घटना व्याख्यान में यह भी जानकारी मिली हैं की जो हमलावर थे उनमें से एक बदमाश से विगत 30 अगस्त को छात्रा से साइकिल के चैन उतर जाने पर रास्ते में जब शिखा रुकी तो एक बदमाश ने उसे अपशब्द और बाद में देख लेने की धमकी भी दिया था जो बृहस्पतिवार को छात्रा शिखा यादव के साथ हुई घटना में शामिल था, जब शिखा यादव को बदमाश हत्या के सोच से साइकिल पर अपने पास के गमछे से पकड़ने और गिराने के प्रयास से खींचकर नहर में ले गए और शिखा के साथ मारपीट के साथ हत्या के प्रयास के साथ धारदार हथियारों से और बेल्ट से हमला किए जिससे की छात्रा के पेट में गंभीर चोट हो गई थी पकड़ी थानाध्यक्ष के मुताबिक बदमाश अभी फरार चल रहे हैं जिसे जल्द ही पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा और छात्रा को न्याय दिलाने का भी काम किया जाएगा, साथ ही इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button