आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का स्थिति 32 दांत के बीच जीभ की तरह हो गई है।
निर्धारित वेतन समय से मिले और प्रयास किया जाए निर्धारित कार्य ही लिया जाए आउटसोर्सिंग कर्मचारियों से यदि कोई विशेष मजबूरी ना हो तो -ध्रुव त्रिपाठी विधायक

गोरखपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में आयोजित धरने में विधायक ध्रुव त्रिपाठी ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का अभी तक सभी बकाया वेतन तत्काल देने के लिए अधिकारियों को कहा । गोरखपुर में धरने में शिक्षकों की समस्याओं का उन्होंने कहा कि चार्ट नियम का पालन किया गया और निर्धारित समय के अंदर शिक्षकों की सारी समस्याओं को हल किया जाए। वहीं कुछ शिक्षक नेताओं ने कहा की कुछ शिक्षकों को प्रबंधकों द्वारा निलंबित करने का कार्य कराया जा रहा है दवा बनाकर।जबकि मामला संज्ञान में आने केबाद दोनों पक्ष की बात सुनने के बाद ही कोई निर्णय ले। यदि मामला में क्लीन चिट मिल गया है तो तत्काल शिक्षकों कर्मचारी और आउटसोर्सिंग कर्मियों को बहाल भी किया जाए। वही धरनास्थल पर ही जिला विद्यालय निरीक्षक और संयुक्त शिक्षा निदेशक गोरखपुर मंडल मौजूद थे उन्होंने मामला संज्ञान में आने के बाद कहा के मामले की जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी।