Uncategorized

जनपद कुशीनगर के रामकोला चीनी मिल के मुख्य द्वार पर ऐतिहासिक रामकोला किसान शहीद दिवस की 32वीं पुण्यतिथि

पूर्व राज्य मंत्री श्री राधेश्याम सिंह के अगुवाई में मनाई गई। इस अवसर पर एक विशाल जनसभा का आयोजन कर शहीद किसान पडोही दलित और जमादार मिया के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

दीनदयाल पाण्डेय
जिला क्राइम रिपोर्टर
कुशीनगर

रामकोला किसान शहीद दिवस की 32वीं पुण्यतिथि पर आयोजित जनसभा में भारी संख्या में उपस्थित किसानों, नौजवानों, व्यापारियों व समाजवादी पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये इस कार्यक्रम के आयोजक पूर्व मंत्री श्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि 1992 में हुये इस जनांदोलन में तत्कालीन भाजपा की सरकार ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग कर रहे किसानों पर पुलिस से गोलियां चलवाई जिसमें दो किसानों पडोही दलित और ज़मीदार मिया की मौके पर ही मौत हो गयी तथा अनगिनत साथियों को पीट पर पुलिस ने देवरिया जेल में भेजने का कार्य किया। इस गोली काण्ड में नेताजी आदरणीय मुलायम सिंह यादव जी ने देवरिया जेल में जाकर मुलाकात किये थे। इस घटना के बाद ही नेता जी ने समाजवादी पार्टी के गठन की घोषणा भी किया था।
पूर्व मंत्री श्री राधेश्याम सिंह ने 1992 के अपने सभी आन्दोलन के साथियों के प्रति और आज कार्यक्रम में आये हजारों की संख्या में उपस्थित सभी के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि इस पुण्यतिथि कार्यक्रम को आगे भी मनाया जायेगा और शहीद किसानों को शिद्दत से याद किया जायेगा। यदि वर्तमान सरकार के द्वारा सपाइयों और आम जनता के ऊपर अन्याय और अत्याचार किया जायेगा तो आम जनता के सहयोग से आंदोलन कर उसका प्रतिकार किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रम्हाशंकर त्रिपाठी, पूर्व विधायक डॉ0 पूर्णमासी देहाती, पूर्व एमएलसी रामअवध यादव, पूर्व विधायक डॉक्टर पीके राय, पूर्व प्रत्याशी रणविजय सिंह मोहन, सपा कुशीनगर के जिलाध्यक्ष जनाब सुकुरुलाह अंसारी, पूर्व जिलाध्यक्ष जनाब इलियास अंसारी, पूर्व जिला महासचिव अवधेश यादव, सपा नेता शाहिद लारी, पूर्व प्रत्याशी उदयनारायण गुप्ता, बिजेन्द्र पाल यादव, विक्रमा यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह, फ्रंटल के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र यादव, आदर्श त्रिपाठी, केसर जमाल टीटू, वीरेन्द्र सिंह सैथवार, संजय यादव, राजेन्द्र पाल, सचिन्द्र यादव, निठुरी राजभर विधानसभा अध्यक्ष, श्रीमती उषा अग्रहरि, शैलेश यादव, विजय यादव, रामनिवास यादव, जंत्री यादव, योगेन्द्र सिंह सैथवार, काशीनरेश सिंह, रमेश यादव समेत कई अन्य नेतागण उपस्थित रहे और सभा को संबोधित किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम प्यारे कुशवाहा तथा संचालन पूर्व जिला सचिव राजेश्वर गोविन्द राव मुन्ना बाबू ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button