Uncategorized

अज्ञात पिकअप की जोरदार टक्कर से महिला की दर्दनाक मृत्यु

कृष्ण मोहन द्विवेदी——
बृजमनगंज महाराजगंज (ब्यूरो चीफ)- आज सुबह लगभग 11:00 के समय बंगला चौराहे की तरफ से आ रही अज्ञात पिकअप ने मां और बेटे को जोरदार टक्कर मारी जिसमें महिला की दर्दनाक मौके पर ही मृत्यु हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जब पड़ताल हुई तो पता चला कि महिला बंगला चौराहे पर कुछ सामान लेने के लिए अपने बेटे के साथ जा रही थी तभी अचानक अनियंत्रित पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी और मौके पर ही महिला की दर्दनाक मृत्यु हो गई घटना को देखकर ग्रामीण अचंभित हो गए और एकत्रित हो गए लेकिन ड्राइवर भागने में सफल हो गया।
मृतका की पहचान ग्राम सभा मटिहनवा के टोला हरजनपुर शकुंतला देवी पत्नी शोहरत के रूप में हुई तथा इस घटना की जानकारी जैसे ही प्रशासन को मिली बृजमनगंज प्रशासन वहां पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुड़ गई वहीं इस घटना के लोग निंदा कर रहे हैं और बेटा रवि को भी चोटे आई हैं जिसमें उसका रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button