Uncategorized

जौनपुर में नकाबपोश बदमाशों ने दादी, पोता को मारी गोली, घायल ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर,

गोली मारकर बदमाश हुए फरार, बदमाशों की तलाश में है पुलिस,
जौनपुर। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के नईगंज मोहल्ले में बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने घर मे घुसकर दादी पोता को गोली मारकर फरार हो गए, दोनों घायलों की हालत नाजुक देखते हुए बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया गया है।
दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार नईगंज मोहल्ले के निवासी शनि यादव उसकी दादी कमला यादव घर मे थी। दिन में करीब साढ़े 11 बजे बाइक पर सवार नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोलकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर फरार हो गए, बदमाशों की गोली शनि यादव के पीठ में तथा कमला देवी के पैर में गोली लगी है।दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया जहां पर हालत नाजुक देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया गया है मौके पर सी ओ सिटी देवेश सिंह , नगर कोतवाल मिथिलेश मिश्रा मामले की छानबीन में जुटे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button