कानपुर महानगर पनकी मंदिर में मंगला आरती के बाद भक्तों के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए
सीमा सिंह संवाददाता कानपुर

: कानपुर महानगर पनकी मंदिर में मंगला आरती के बाद भक्तों के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए। बुढ़वा मंगल पर बाबा का भव्य शृंगार व संगीतमय सुंदरकांड का पाठ का आयोजन किया गया।
कानपुर में बुढ़वा मंगल पर मंगलवार को हनुमान मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ पहुंच रही है। मंदिर की भव्य सजावट की गई। भक्तों ने मंगला आरती के बाद पहले दर्शन के लिए सोमवार रात से ही लाइन लगा ली थी। वे हनुमान चालीसा का पाठ करते रहे। पनकी मंदिर के महंत ने बताया कि इस बार बाबा के दरबार में सभी को भक्त बनकर आना होगा। कोई वीआईपी पास नहीं जारी किया गया है।
शहर के प्रसिद्ध मंदिर पनकी धाम में सोमवार को दिनभर बुढ़वा मंगल की तैयारियां होती रहेंगी। मंदिर को फूल, मालाओं, रोशनी से सजाया गया है। महिला व पुरुष भक्तों को अलग-अलग लाइन में लगाकर दर्शन करने की व्यवस्था के लिए बैरिकेडिंग की गई है।
//