Uncategorized

विधायक के द्वारा किया गया अंबेडकर पुस्तकालय का उद्घाटन===================कृष्ण मोहन द्विवेदी

बृजमनगंज महाराजगंज( जिला प्रभारी)- कल शाम 4:00 मामी चौराहे पर स्थित अंबेडकर पार्क में फरेंदा विधानसभा के वर्तमान विधायक वीरेंद्र चौधरी के द्वारा फीता काटकर अंबेडकर पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया।
प्राप्त जानकारी हमारे सहयोगी संवाददाता आलोक यादव के द्वारा कवरेज करने पर यह पता लगा कि विधायक ने अंबेडकर पुस्तकालय का शिलान्यास व उद्घाटन किया इस अवसर पर वहां काफी लोग एकत्रित थे जिस दौरान विधायक ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पुस्तकालय का उद्घाटन इसलिए किया गया है जिससे कि लोग किताबों को पढ़कर और अध्ययन करें साथ ही साथ समाज का कम से कदम मिलाकर शिक्षा के प्रति अलख जगाएं इस अवसर पर बृजमनगंज नगर पंचायत के दिलीप चौधरी, फूलमनहा के ग्राम प्रधान व अन्य प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button