Uncategorized
कुशीनगर कप्तानगंज थाना क्षेत्र के डीसीएफ चौक से पकड़ियार जाने वाली रोड के बीच में हसनगंज के समीप दर्दनाक हादसा एक की मौत
दीनदयाल पाण्डेय
जिला क्राइम रिपोर्टर
कुशीनगर


कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हसनगंज चौराहे के समीप एक व्यक्ति की मौत जिनकी पहचान सुरेंद्र कनौजिया पुत्र रामप्रीत कनौजिया उम्र 54 वर्ष पता पकड़ियार बिशनपुर कस्बा टोला जनपद महाराजगंज से हुआ आपको बता दें कि मिट्टी से लगा हुआ डंपर गाड़ी कप्तानगंज से पकड़ियार की तरफ जा रही थी व सुरेंद्र कनौजिया साइकिल से कप्तानगंज से घर जा रहे थे पीछे से डंपर गाड़ी उनके ऊपर चढ़ गई जिससे की मौत हो गई सुरेंद्र कनौजिया के तीन पुत्र हैं शुभम ,पंकज व अभिषेक है वह अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए महाराजा छात्र शाला इंटर कॉलेज पकड़ियार बिशनपुर महाराजगंज में अध्यापक का काम करते थे जिससे कि उनके घर का खर्च चलता था।