Uncategorized

रिचा तिवारी का हुआ सरकारी मेडिकल कॉलेज में दाखिला

अंकित दूबे (ब्यूरो चीफ)जौनपुर

बदलापुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी निवासी ग्राम पंचायत तियरा सच्चिदानंद तिवारी की पुत्री रिचा तिवारी का NEET की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद राजकीय लाल बहादुर शास्त्री होम्योपैथिक मेडिकल कालेज प्रयागराज में BHMS हुआ दाखिला,रिचा के दादा जी रामसागर तिवारी प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत हो चुके है आजकल वो घर पर ही हैं,आज हमारी मुलाकात रिचा के पिता जी सच्चिदानंद तिवारी से हुई काफी समय तक बात भी हुई ,उन्होंने हमे बताया कि ये हमारी सबसे छोटी बेटी हैं जिसका दाखिला सरकारी मेडिकल कालेज प्रयागराज में हुआ है, सच्चिदानंद तिवारी जी की तीन बेटियां है सबसे छोटी बेटी रिचा शुरू से ही डॉक्टर बनने का सपना देखी थी,दिन रात एक करके मेहनत से पढ़ाई की हमेशा कहती थी कि पापा मै डॉक्टर बनूंगी,और आज हमारे परिवार और हमारे इष्ट मित्रों के आशीर्वाद से वो सपना पूरा होता दिख रहा है और हमारे इष्ट मित्र खूब बिटिया को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे है जिससे हमारे परिवार एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है,इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय रामपुर के सहायक अध्यापक बृजेश कुमार, कमलेश यादव,अध्यापिका नीरज मिश्रा,प्रदेश शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अनिल यादव,प्रधानाचार्य शिवशंकर तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष उमेश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, सतीश मिश्रा, राजेंद्र मिश्रा एवं रिचा के चाचा कैप्टन डॉक्टर सुनील तिवारी,जितेंद्र तिवारी अन्य गणमान्य लोगों ने बिटिया को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button