Uncategorized

शाहगंज कोतवाली परिसर के शौचालय में एक आरोपी की फांसी पर लटकता मिला शव, पुलिस महकमे में हड़कंप

अंकित दूबे (ब्यूरो चीफ) जौनपुर

जौनपुर। टप्पेबाजी के आरोप में शाहगंज कोतवाली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए एक आरोपी की थाने के ही शौचालय में फांसी से लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया , थाने में आरोपी की मौत की खबर मिलते ही डीएम डॉ .दिनेश चंद्र , एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा के अनुसार शुक्रवार को शाहगंज रोडवेज के पास जमीर अहमद नामक व्यक्ति के 35 हजार रुपये किसी उच्चके ने गायब कर दिया था , पीड़ित द्वारा पहचान करने के मटरू बिंद उम्र 56 वर्ष निवासी बड़ौना को स्थानीय जनता ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था । आज सुबह उसने थाना परिसर के शौचालय में फंसी लगाकर आत्महत्या कर लिया । मृतक के पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button