Uncategorized
निजी प्रबंध अशासकीय विद्यालय कल्याण समिति की मासिक बैठक कल होगी
दीनदयाल पाण्डेय
जिला क्राइम रिपोर्टर
कुशीनगर
निजी प्रबंध अशासकीय विद्यालय कल्याण समिति उत्तर प्रदेश कुशीनगर इकाई के समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों, प्रबंधकों एवम प्रधानाचार्यो को सूचित किया जाता है कि संगठन की मासिक बैठक निर्धारित तिथि 10 नवंबर 2024 दिन रविवार को 11 बजे पूर्वाह्न से 2 बजे तक संगठन के कैंप कार्यालय न्यू सन राइज एकेडमी रामकोला रोड पडरौना कुशीनगर में होगी।बैठक में होने वाली जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता पर विस्तार से चर्चा होगी और फॉर्म वितरण की अंतिम तिथि भी होगी।आप सभी से अनुरोध है कि बैठक में उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने के साथ ही साथ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का फॉर्म भी लेने का कष्ट करेंगे।यह सूचना संगठन के जिला अध्यक्ष श्री शेष नाथ सिंह जी के आदेश पर मीडिया प्रभारी नवल किशोर ने दिया है।