Uncategorized

आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में ग्राम्य विकास व पंचायती राज विभागों की समीक्षा की गई।

सुखसागर प्रसाद
उप संपादक

महाराजगंज आवास योजनाओं में अपेक्षित प्रगति न होने पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा नाराज़गी व्यक्त करते हुए परियोजना निदेशक को अभिलेखों सहित पुनः बैठक में उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया। मनरेगा व पंचायतीराज विभाग के कार्यक्रमों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया गया। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को प्रत्येक ब्लॉक को आवंटित लक्ष्य के अनुरूप खेल मैदान, पार्क और स्टेडियम का निर्माण कार्य तय समयसीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। मनरेगा के तहत सृजित कार्यदिवसों की समीक्षा करते हुए सबसे अधिक और सबसे कम कार्यदिवस वाले ब्लॉक में बीडीओ समीक्षा कर आख्या प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी महोदय ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के बाउंड्री वाल पर तार फेंसिंग का निर्देश दिया। उन्होंने गांवों में अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण का कार्य समयसीमा के अंतर्गत पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस संदर्भ में बृजमनगंज के पिपरा परसौनी में ग्राम प्रधान द्वारा रुचि न दिखाए जाने की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी महोदय ने पंचायतीराज अधिनियम की धारा 95(01) (जी) के तहत नोटिस जारी कर कार्यवाही का निर्देश दिया। जिलाधिकारी महोदय ने 433 पंचायत भवनों में अक्रियाशील जनसुविधा केंद्रों को एक माह के भीतर क्रियाशील करने का निर्देश दिया। अन्यथा की दशा में संबंधित सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के विरुद्ध कार्यवाही की चेतावनी दी। जिलाधिकारी महोदय ने कड़ा निर्देश देते हुए कहा कि क्लस्टर स्थानांतरण के तहत स्थानांतरित सचिव 24 घंटे के भीतर अपना कार्यभार ग्रहण करें। तैनात/स्थानांतरित सचिव द्वारा अरुचि की स्थिति में संबंधित सचिव के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा निचलौल व लक्ष्मीपुर के एपीओ क्रमशः रविन्द्र बहादुर सिंह व सुनील तिवारी की कार्यप्रणाली पर घोर असंतोष व्यक्त करते हुए दोनों एपीओ के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री अनुराज जैन,परियोजना निदेशक, उपायुक्त ग्रामीण आजीविका मिशन बृज भूषण सिंह, डीसी मनरेगा, डीपीआरओ, समस्त BDOs, एडीओ पंचायत, एपीओ उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button