Uncategorized

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री संतोष कुमार मिश्रा द्वारा पुलिस कार्यालय सभागार में की गई मासिक अपराध गोष्ठी, गोष्ठी के दौरान अपराधों की समीक्षा व उसके रोकथाम हेतु दिये गये आवश्यक निर्देश

शहाबुद्दीन अली
ब्यूरो कुशीनगर

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा आज दिनांक 21.11.2024 को पुलिस कार्यालय सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गयी तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। गोष्ठी के प्रारम्भ में स्थिति की जानकारी ली गयी तथा सभी थाना प्रभारियों को अपनें-अपनें अधीनस्थों से प्रतिदिन वार्ता कर उनकी समस्याओं का निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया-

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा निम्नलिखित बिन्दुओं पर विधिवत समीक्षा कर दिए गए कड़े निर्देस

1-चोरी/नकबजनी की घटनाओं की समीक्षा कर घटनाओं के शीघ्र अनावरण हेतु दिशा-निर्देश दिये गये।
2.चोरो/अपराधियों के सत्यापन की कार्यवाही की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
3-महिला अपराध (अपहरण) की समीक्षा करते हुए बरामदगी हेतु शेष अपह्रता की सकुशल बरामदगी हेतु निर्देश दिये गए।
4-धर्म परिर्वतन में महिला सम्बन्धी अपराधों की समीक्षा की गई।
5-माह सितम्बर एवं अक्टूबर में आई0 जी0आर0एस0 में प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रो का फीड बैक जिसमें असंतुष्ट प्रार्थना पत्रो में कार्यवाही की समीक्षा।
6-सभी क्षेत्राधिकारी कार्यालय में रजिस्टर न0 04 में लिखने हेतु एवं पर्यवेक्षण हेतु कितने केश डायरी प्राप्त हुयी ? तथा कितने अभियोग के केश डायरी प्राप्त नहीं हुयी ?
7-क्षेत्राधिकारी कार्यालय से मा0 न्यायालय में दाखिला हेतु शेष सी0एस0/एफ0आर0 का थानावार विवरण।
8-मानिटरिंग सेल में पैरवी हेतु लम्बित अभियोगों की समीक्षा व जेल मे निरुद्ध कैदियो/अपराधियों के बेल निरस्तीकरण के हेतु प्रभावी पैरवी करने हेतु निर्देशित किया गया।
9.थाना वार टाप-10 अपराधियों की सूची तैयार करने हेतु निर्देश दिये गये।
10.थानावार माफियाओ की सूची तैयार करने हेतु निर्देश दिये गये।
11.गो तस्करी/मादक द्रव्य पदार्थों/शराब की तस्करी की रोकथाम हेतु किये जा रहे कार्यवाही की समीक्षा कर इनके पूर्णतः रोकथाम हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
12.यातायात नियमों के विरुद्ध व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वालों के विरुद्ध वाहन सीज करते हुए कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया ।
13.ओवर लोड व मानक विरुद्ध गन्ना लादने वालो ट्रैक्टर-ट्राली चालक व वाहन के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
14.ऋतु/कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं की सम्भावनाओं को कम करने के दृष्टिगत गाडियों में रिफ्लेक्टर लगाने हेतु निर्देशित किया गया।
15.महिला/बालिकाओं की सुरक्षा हेतु चलाये जा विशेष अभियान के तहत स्कूल/कालेज/महाविद्यालयों के आस पास अनावश्यक रूप से खडे व्यक्तियों को थाने पर लाकर उनके परिजनो को चेतावनी देने व आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
16-प्रभारी जनसुनवाई (शिकायत प्रकोष्ठ) द्वारा प्रस्तुत एफआईआर रजिस्टर में कितने प्रार्थना पत्रो में दर्ज एफ0आई0आर0 की समीक्षा
17- साइबर थाना में प्राप्त शिकातयती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए रजिस्टर को अद्यावधिक करने हेतु निर्देशित किया गया।
18-पुलिस कार्यालय के सभी शाखा प्रभारियों के कार्यवृत्त एवं गोश्वारा रजिस्टर की समीक्षा करते हुए रजिस्टर को अद्यावधिक करने हेतु निर्देशित किया गया।
19-गौ-तस्करी के अपराध वर्ष 2023, 2024 के अपराध अभियुक्तवार कृत कार्यवाही गुण्डा, गैगेस्टर, एच.एस, गैंग पंजीकरण की समीक्षा।
20.आपराधिक कृत्यों से अपराधियों द्वारा अर्जित सम्पत्ति के विरुद्ध सम्पत्ति जब्तीकरण कार्यवाही की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
21-मा0 मुख्यमन्त्री जी के जनता दर्शन पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा।
22-प्रचलित विभिन्न अभियानों मिशन शक्ति, यातायात जागरुकता अभियान, महिला/बालिकाओं की सुरक्षा हेतु चलाये जा विशेष अभियान/ शीत ऋतु/कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं की सम्भावनाओं को कम करने क दृष्टिगत सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत की जा रही कार्यवाहियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक/थाना प्रभारी/शाखा प्रभारी उपस्थित रहे
जनपद कुशीनगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button