Uncategorized

आगामी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने दृष्टिगत की गयी पीस कमेटी बैठक

कुशीनगर जनपद के समस्त थानों पर आगामी त्यौहारों वाराफात व होली को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुदृढ रखने तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने हेतु पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों से अपील की गयी कि सभी लोग एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें, जनपद में शांति व्यवस्था बनाये रखें, सामप्रदायिक सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वालों/असामाजिक तत्वों/किसी भी प्रकार की आपराधिक अवांछित गतिविधियों दिखाई देने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे, किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें बल्कि अफवाह की पुष्टि उच्चाधिकारियों से करें तथा जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण का माहौल बनाये रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें साथ ही सोशल मीडिया पर ऐसे कमेंट न करें जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हों तथा किसी भी प्रकार की भडकाऊ/गलत/अशोभनीय पोस्ट शेयर न करें, जनपदीय पुलिस द्वारा कड़ी निगरीनी की जा रही है।
उक्त पीस कमेटी मीटिंग में जनपद के पुलिस/प्रशासन के समस्त अधिकारी भी उपस्थित रहे।

राहुल विश्वकर्मा
जिला संवाददाता कुशीनगर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button