24 दिन में दूसरी बार अज्ञात वाहन ने पशुओं को रौंदा, 2 की हुई मौत
हादसे में चार घायल मवेशियों का टीम पहल कर रही उपचार

मध्य प्रदेश प्रभारी आशीष सिंह रजक बरेली से
राष्ट्रीय राजमार्ग 45 पर स्थित ग्राम भोडिया के पास 2 मार्च की रात में अज्ञात वाहन ने सड़क पर बैठक आवारा मवेशियों को रौंद दिया। इससे घटनास्थल पर ही दो गायों की मौत हो गई, वहीं 4 गंभीर रूप से घायल हो गई।
राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी आशीष सप्रे, आरक्षक श्याम राजपूत राजेश राजपूत ने घायल पशुओं के उपचार के लिए पशु चिकित्सकों से संपर्क किया, लेकिन कोई भी पशु चिकित्सक घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। इसके बाद नगर में संचालित टीम पहल को घटना की जानकारी दी गई, जिसने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल
एक्सीडेंट में मृत मवेशी ।
मवेशियों का उपचार कर बरेली अस्पताल पहुंचाया।
इससे पहले भी राष्ट्रीय राजमार्ग 45 पर स्थित भोडिया में 7 फरवरी की रात में अज्ञात वाहन ने सड़क पर बैठी 10 गायों को रौंद दिया था। इसमें से 7 गायों की मौत हो गई व्याप्त है।
थी। इससे पूर्व में भी केमवाली में मवेशियों की दर्दनाक मौत हो चुकी है। आए दिन होने वाली इन घटनाओं के बावजूद प्रशासन द्वारा कोई कठोर कदम नहीं उठाया जा रहा है, जिससे नागरिकों में आक्रोश