Uncategorized

*सूत्र**बिग ब्रेकिंग**माफिया अतीक की तबीयत बिगड़ी कॉल्विन हॉस्पिटल लेकर पुलिस पहुंची….*

मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में पार्षद टिकट को लेकर घमासान
मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र गोरखपुर नगर निगम में पार्षद के टिकट को लेकर भाजपा पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों में घमासान छिड़ जाने की खबर है। सूत्र बताते हैं कि गोरखपुर महानगर के अध्यक्ष ने ३ नाम के पैनल बनाने में पार्टी के महीनों से मेहनत कर रहे पार्टी के कार्यकर्ताओं की जगह विपक्षी दलों से आए लोगों का नाम प्रदेश नेतृत्व को भेज दिया। दो विधायकों के आपस में नोक झोंक होने की भी चर्चा है।
कई वार्डों में पहले जिन कार्यकर्ताओं का नाम पैनल में था उसको 13 तारीख की सुबह 3 बजे बदलने का आरोप है। बताते चले की जिन कार्यकर्ताओं का टिकट मिलना लगभग पक्का था उनका नाम नीचे से ही काटने का खेल रात भर चलता रहा।
महानगर के ही एक जिला मंत्री के नामांकन दाखिल करने की भी चर्चा है। महानगर कमेटी में जिम्मेदार लोगों को बाहर निकाल कर सूची बनाने और उसको बदलने का आरोप भी महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता पर लगा है।
आरोप है कि मुख्यमंत्री के करीबी कहे जाने वाले धर्मेंद्र सिंह जो बनारस के प्रभारी है कल दिन भर गोरखपुर में बैठ टिकट का नाम तय कराते रहे।
अपने कार्यकर्ताओं का नाम पैनल से उड़ाने और गैर दलों से आए लोगों को टिकट दिलाने का आरोप कई वार्डों में लगा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button