Uncategorized

हत्या के प्रयास के मामले में कप्तानगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

राहुल विश्वकर्मा
जिला संवाददाता कुशीनगर

कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कप्तानगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मामले में वांछित दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 10 मई 2026 को थाना कप्तानगंज पुलिस ने मु0अ0सं0 147/2026 धारा 115(2), 109, 191(2), 3(5) बीएनएस से संबंधित दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में हिमांशु सिंह पुत्र हरेंद्र सिंह निवासी ग्राम मिश्रौली थाना रामकोला, हाल मुकाम ग्राम पचार थाना कप्तानगंज तथा अभिषेक सिंह उर्फ विशाल सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी ग्राम पचार थाना कप्तानगंज शामिल हैं।
दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी थाना कप्तानगंज के थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने की। टीम में उपनिरीक्षक अंकित सिंह चौकी प्रभारी मथौली बाजार, हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र राय तथा हेड कांस्टेबल रवि प्रताप सिंह शामिल रहे।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button