Uncategorized

वर्दी में खेल का जलवा: कनक शर्मा ने जीते 12, स्मिता ने 4 पदक

संवाददाता अंकित दूबे

जौनपुर। पुलिस विभाग की खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतने वाली महिला मुख्य आरक्षी कनक शर्मा और महिला मुख्य आरक्षी स्मिता को अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव ने पुलिस कार्यालय में मेडल पहनाकर सम्मानित किया। दोनों महिला पुलिसकर्मियों की उपलब्धि पर जौनपुर पुलिस परिवार ने गर्व जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
थाना जलालपुर में तैनात महिला मुख्य आरक्षी कनक शर्मा ने विभिन्न पुलिस खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 12 पदक अपने नाम किए हैं। वहीं महिला मुख्य आरक्षी स्मिता ने चार पदक अर्जित कर जिले का नाम रोशन किया।

वाराणसी जोन में आयोजित 43वीं अंतरजोनल पुलिस बैडमिंटन/टेबल टेनिस प्रतियोगिता में 10 से 12 जुलाई तक कनक शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण और दो रजत सहित पांच पदक हासिल किए।

इसके बाद 23 से 26 जुलाई तक मुरादाबाद में आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक खेल प्रतियोगिता-2026 में उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन जारी रखते हुए तीन रजत और चार कांस्य सहित सात पदक जीते।

वहीं 43वीं उत्तर प्रदेश पुलिस अंतरजनपदीय बैडमिंटन/टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2026 में महिला मुख्य आरक्षी स्मिता ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और दो रजत सहित चार पदक अर्जित किए।

इस तरह कनक शर्मा ने तीन स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य सहित कुल 12 पदक, जबकि स्मिता ने दो स्वर्ण और दो रजत सहित कुल चार पदक अपने नाम किए। दोनों की उपलब्धि ने जौनपुर पुलिस का मान बढ़ाया है।

सम्मान समारोह के दौरान एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने दोनों महिला पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button