Uncategorized
बलिया में पूर्व शिक्षिका की चाकू से गोद कर हत्या, लाखो के आभूषण लूटे। बलिया शहर के परमंदा पुर कालोनी में अकेली रह रही
पूर्व शिक्षिका एवं इंस्पेक्टर की मां वीणा श्रीवास्तव की बदमाशो ने चाकू से गोद कर हत्या कर दी। तथा लाखो के आभूषण लूट ले गए। आस पास के लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर छानबीन मे जुट गई। मृतिका के बड़े बेटे कानपुर में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है। इस हत्या से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। कोतवाली पुलिस लूटपाट के साथ साथ अन्य बिंदुओं को भी जांच कर रही है। संवाददाता जी न्यूज दिनेश यादव। बलिया
