Uncategorized

G न्यूज़ घुघली जनपद कुशीनगर-

दिनांक-21.10.2023

जिलाधिकारी कुशीनगर उमेश मिश्रा व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल द्वारा तहसील हाटा पर आयोजित “सम्पूर्ण समाधान दिवस” पर सुनी गयी जनता की फरियाद-
जिलाधिकारी कुशीनगर उमेश मिश्रा व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल द्वारा आज दिनांक 21.10.2023 को तहसील हाटा पर आयोजित “सम्पूर्ण समाधान दिवस” पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके।

G न्यूज़ रिपोर्टर कृष्णा सपहा
जनपद कुशीनगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button