Uncategorized

G न्यूज़ घुघली जनपद कुशीनगरदिनांक 21.10.2023

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर वीर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गयी श्रद्धांजलि-

आज दिनांक 21.10.2023 को “पुलिस स्मृति दिवस” के अवसर पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए कर्तव्य की बेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों की याद हेतु पुलिस लाईन कुशीनगर में स्मृति परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल द्वारा शहीद हुए पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को याद करते हुए उनकी शौर्य गाथा सभी को बताई गई। तदोपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय के साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक एवं समस्त क्षेत्राधिकारी व समस्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा शहीद पुलिसकर्मियों को याद कर उन्हें पुष्प चक्र व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

G न्यूज़ रिपोर्टर कृष्णा सपहा
जनपद कुशीनगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button