Uncategorized

G न्यूज़ घुघली जनपद कुशीनगर-

दिनांक- 24.10.2023

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में आज दिनांक 24.10.2023 को दशहरा त्यौहार के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिंह द्वारा प्रभारी निरीक्षक कसया के साथ थाना कसया क्षेत्रान्तर्गत व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा द्वारा थाना विशुनपुरा क्षेत्रान्तर्गत पुलिस बल के साथ सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए सायं पैदल गश्त किया गया। पैदल गश्त के दौरान प्रमुख मार्गो, चौराहों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि पर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की गहनता से चेकिंग की गई। पैदल गस्त के दौरान आम जन को आश्वस्त कराया जा रहा है कि जनपद कुशीनगर पुलिस शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है।

G न्यूज़ रिपोर्टर कृष्णा सपहा
जनपद कुशीनगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button