Uncategorized
महिला जन कल्याणकारी योजनाएं से महिलाएं बन रही आत्मनिर्भर: विजय लक्ष्मी गौतम
आज बलिया जिले के सिकंदरपुर स्थित गांधी इंटर कॉलेज के मैदान में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सहजानंद राय तथा विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम, सलेमपुर सांसद रविंदर कुशवाहा, बांसडीह विधायक श्रीमती केतकी सिंह थी। राज्य मंत्री श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम ने संबोधित करते हुए बताया कि प्रदेश की महिलाए अब हर क्षेत्र में प्रगति कर रही है। तथा आत्मनिर्भर बन रही है। कार्यक्रम के आयोजक जिला अध्यक्ष संजय यादव ने अतिथियों तथा उपस्थित जन समूह का स्वागत एवम आभार व्यक्त किया।
दिनेश यादव
ब्यूरो चीफ
जी न्यूज बलिया
