Uncategorized

बलिया महोत्सव में आ रहे हैं कैलाश खेर, दिनेश लाल यादव निरहुआ, रवि किशन, देखें समय सारणी

बलिया: परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और जिला प्रशासन की ओर से काफी दिनों बाद कला, संस्कृति और विरासत का बेजोड़ संगम ‘बलिया महोत्सव’ के रूप में देखने को मिलेगा। बलिया जनपद स्थापना दिवस पर एक नवंबर से तीन नवंबर तक पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में बलिया महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें कला और संस्कृति से जुड़े विविध कार्यक्रम होंगे। पद्मश्री कैलाश खेर, दिनेश लाल यादव निरहुआ, रवि किशन के अलावा जिले के स्थानीय कलाकार और स्टार अपनी प्रस्तुति देंगे।

एक नवंबर को इस महोत्सव का शुभारंभ होगा, जिसमें परिवहन मंत्री स्वयं स्वागताकांक्षी के रूप में मौजूद रहेंगे। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि पहले दिन एक नवंबर को कुल पांच कार्यक्रम होंगे। पहला कार्यक्रम बहुद्देशीय सभागार में प्रधान सम्मान समारोह का आयोजन दिन में 11 बजे से एक बजे तक होगा। मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह तथा विशिष्ट अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त होंगे। दोपहर 2 से 3 बजे तक यूथ कानक्लेव का आयोजन होगा। ज़ी न्यूज़ जिला क्राइम रिपोर्टर पवन कुमार यादव बलिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button